कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

धमकी मिलने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। यात्रियों को विमान से उतारकर तत्काल हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया और विमान की गहन जाँच शुरू की गई।

IndiGo Flight
IndiGo Flight

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हैदराबाद एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए यह संदेश भेजा गया था कि विमान में एक मानव बम मौजूद है। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए विमान को मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

धमकी मिलने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। यात्रियों को विमान से उतारकर तत्काल हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया और विमान की गहन जाँच शुरू की गई। फिलहाल, फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है।

यह गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही देश भर की सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके बावजूद, पिछले कुछ हफ़्तों में लगातार एयरपोर्ट से लेकर विमानों तक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दो हफ़्ते पहले कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे विमान में भी बम की अफवाह फैलाई गई थी। इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी। इसके अलावा, कुछ अराजक तत्व दिल्ली एयरपोर्ट, गोवा एयरपोर्ट और चेन्नई एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दे चुके हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale