Aaj Ka Rashifal December 02, 2025: आज का ग्रहयोग मेष, मिथुन और तुला वालों पर मेहरबान— जानें सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal December 02, 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 दिसंबर 2025 का राशिफल मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है, जिसके कारण कई शुभ योग बन रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal December 02, 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 दिसंबर 2025 का राशिफल मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है, जिसके कारण कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा से आज शुक्र अष्टम भाव में संचार करते हुए चंद्राधि योग का निर्माण कर रहे हैं। जबकि मंगलवार होने के कारण आज मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग का शुभ संयोग भी बना है। इन शुभ योगों के बीच आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, इसका विस्तृत राशिफल यहाँ दिया गया है:

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा, क्योंकि चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि से हो रहा है, जिससे आपको लाभ का मौका मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे, इसलिए आपको अपनी भावनाओं और भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि लोग इसका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। माइग्रेन की समस्या वाले जातकों को आज अपना विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और सहयोग मिलेगा और माता की ओर से स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। आप आज सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। नौकरी में आपका दिन अनुकूल रहेगा और किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, क्योंकि मौसम का प्रभाव आपकी सेहत पर दिख सकता है। पारिवारिक जीवन में आज किसी भी बात पर अनावश्यक टोका-टोकी करने से आपको बचना होगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ा हुआ है, इसलिए बचत कर पाना कठिन होगा। आपको आज जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

मिथुन (Gemini)

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद कहा जा सकता है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए किसी कोर्स में दाखिला लेने का प्रयास कर रहे हैं, उनको कामयाबी मिल सकती है। करियर में भी उम्मीद की नई रोशनी नजर आएगी। आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा दिखेगा और कोई मनोकामना भी पूरी होगी। संतान और जीवनसाथी की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, और प्रेमी के साथ प्रेम व तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

कर्क (Cancer)

आज मंगलवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज अपनी मेहनत और भाग्य दोनों का साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी और आप ऊर्जा तथा जोश से भरपूर रहेंगे। आप अपने कई पेंडिंग काम को आज निपटा सकते हैं। आपके लिए भाग्य आज लाभ के एक से अधिक स्रोत बना रहा है। किसी पूर्व परिचित के माध्यम से भी आपको फायदा होगा। आप कला प्रबंधन और चिकित्सा के क्षेत्र से संबंधित काम में विशेष लाभ पाएंगे। लेकिन आपको आज बाहरी खान-पान से बचना चाहिए और मौसम के अनुरूप आहार-विहार अपनाना चाहिए, जिससे आप अपनी सेहत को सामान्य बनाए रख पाएँगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज भाग्य भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है, ऐसे में आपको आज भाग्य परिश्रम से अधिक लाभ दिलाएगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आपके आज बन सकते हैं। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा और अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, लेकिन जिन लोगों को घुटनों से संबंधित समस्या है, उनकी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। लव लाइफ में आज आपका दिन सुखद बीतेगा और आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको किसी पुण्य काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज अति उत्साह में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। छात्रों का मन आज विचलित रहेगा, शिक्षा में अरुचि हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा, आपको अपने कई लेनदेन निपटाने होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए नरम-गरम रहेगा। आपको सर्दी-जुकाम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे क्षेत्र में निवेश करके लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। किसी साझेदारी और जान पहचान के माध्यम से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों की मदद से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा और आपका फंसा हुआ धन भी आज वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भाइयों की मदद से आपका कुछ महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में स्थित मंगल के शुभ प्रभाव से आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपको लाभ दिला सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन लाभदायक रहेगा। जो जातक लोहा या धातु संबंधी काम करते हैं, उनके लिए भाग्य से लाभ का संयोग बना है। आप प्रॉपर्टी के काम में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा, लेकिन आपको पित्तकारक भोजन से परहेज रखना चाहिए। जिन जातकों को बवासीर की समस्या है, उनको दवाई और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम और वाणी पर कंट्रोल करने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान भी रखना होगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और शिक्षण कार्य से संबंधित मामलों में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। आप आज विदेशी स्रोत और माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला है, तो वह आपके पक्ष में हो सकता है। किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी आज रुचि बनी रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा का आज संयोग भी बन सकता है। आप आज अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। ज्वेलरी के काम से जुड़े जातकों की कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी और संतान की ओर से सुख पाएंगे। संतुलित भोजन लें, वायु विकार और पेट से संबंधी समस्या होने की आशंका है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार से सुख सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जिन जातकों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ रहा है, उनको प्रयास करना चाहिए, कोई मौका मिल सकता है। आपके लिए आज माता और मातृपक्ष से भी लाभ का संयोग बन रहा है। सेहत के मामले में सितारे बताते हैं कि आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा, चोट चपेट लगने की आशंका है। नौकरी में आज का दिन सामान्य बीतेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा, कोई गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आपको आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। शिक्षा के मामले में आज छात्रों को ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव रह सकता है। आपका मन आज दर्शन और आध्यात्मिक विषयों की ओर भी जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। केमिकल से संबंधित काम करने वाले जातकों को आज लाभ का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। सर्वाइकल की समस्या है तो अपना ध्यान रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: बैंगनी

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। लेकिन आज कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको आज नौकरी में अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको आज बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा, इसलिए आज आपको कार्यक्षेत्र में क्रोध को हावी नहीं होने देना चाहिए। आज आपको लव लाइफ के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा और प्रेमी से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। छोटी अवधि के निवेश से आज बचें। हड्डियों में दर्द हो सकता है, इसलिए वजनी सामान उठाने से बचें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी नीला

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale