December 2025 Vrat Tyohar List: दिसंबर 2025 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत श्रीहरि विष्णु के प्रिय दिन एकादशी यानी मोक्षदा एकादशी से होगी। इस महीने में मोक्षदा एकादशी, प्रदोष व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और गुरु गोबिंद सिंह जयंती जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार दस्तक देंगे। साथ ही, दिसंबर माह में कई बड़े ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।
दिसंबर 2025 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन | प्रमुख व्रत/त्योहार |
| 1 दिसंबर | सोमवार | मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती |
| 2 दिसंबर | मंगलवार | प्रदोष व्रत |
| 4 दिसंबर | गुरुवार | अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती व मार्गशीर्ष पूर्णिमा |
| 5 दिसंबर | शुक्रवार | पौष माह आरंभ |
| 7 दिसंबर | रविवार | अखुरथ संकष्टी चतुर्थी |
| 15 दिसंबर | सोमवार | सफला एकादशी |
| 16 दिसंबर | मंगलवार | धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत |
| 17 दिसंबर | बुधवार | प्रदोष व्रत |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | पौष अमावस्या |
| 24 दिसंबर | बुधवार | विनायक चतुर्थी |
| 27 दिसंबर | शनिवार | गुरु गोविंद सिंह जयंती |
| 28 दिसंबर | रविवार | मासिक दुर्गाष्टमी |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | पौष पुत्रदा एकादशी |
| 31 दिसंबर | बुधवार | बैकुंठ एकादशी |
दिसंबर 2025 प्रमुख ग्रह गोचर (Graha Gochar)
दिसंबर के महीने में छह बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा:
| तारीख | ग्रह | गोचर |
| 5 दिसंबर 2025 | गुरु (बृहस्पति) | कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश |
| 6 दिसंबर 2025 | बुध | तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर |
| 7 दिसंबर 2025 | मंगल | वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश |
| 16 दिसंबर 2025 | सूर्य | धनु राशि में प्रवेश |
| 20 दिसंबर 2025 | शुक्र | वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश |
| 28 दिसंबर 2025 | बुध | वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश |
