Aaj Ka Rashifal November 24, 2025: आज सोमवार है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ग्रहों की सकारात्मक स्थिति आज कई राशियों के लिए शुभता और अवसर लेकर आई है। सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जबकि कन्या राशि वाले रिश्तों में मजबूती का अनुभव करेंगे। आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में भी आज कई राशियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
आइए पढ़ते हैं 24 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
आज कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मन में तनाव रह सकता है। हालांकि व्यवसाय में अचानक लाभ मिलेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन मां की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी
वृषभ (Taurus)
आज वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बढ़ेगा। आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परिवार की किसी समस्या को शांति से मिलकर सुलझाएंगे। संतान की नौकरी से जुड़ी बाधा दूर हो सकती है। कार्यस्थल से उपयोगी जानकारी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़े पद की उम्मीद में थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: भूरा
मिथुन (Gemini)
आज आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ दे रहा है, इसलिए रूके हुए काम पूरे होंगे। नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने के योग मजबूत हैं। आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय में किसी साझेदारी को लेकर सोच-समझकर फैसला लें, धोखे की आशंका है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला
कर्क (Cancer)
व्यापार में उन्नति होगी और रुके हुए सौदे पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। संतान के विवाह संबंधी रुकावटें दूर होने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी जरूरी है। किसी आवश्यक काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद
सिंह (Leo)
आज भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। परिवार में शादी संबंधित अड़चनें दूर हो सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। अनावश्यक खर्चों को कम करने पर ध्यान देना होगा। करियर में उन्नति का मार्ग खुलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
कन्या (Virgo)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्रेम और समझ बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। वादा किए गए किसी काम को समय पर पूरा करें। नए लोगों से परिचय फायदेमंद सिद्ध होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लाकर संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला
तुला (Libra)
नई नौकरी या करियर में अवसर मिलने की संभावना है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और छोटी बातों पर क्रोध न करें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के बढ़ने से तनाव हो सकता है। आपने जो नए प्रयास किए हैं, वे धीरे-धीरे सफलता दें
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
वृश्चिक (Scorpio)
खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए आर्थिक संयम जरूरी है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप दूसरों के लिए भला सोचेंगे, पर कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। संतान के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। मां की किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नारंगी
धनु (Sagittarius)
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। दुश्मनों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। घर में किसी मेहमान का स्वागत होगा। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। निवेश करना चाहें तो लंबे समय के लिए करें, लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात और सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)
आज मान-सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लंबित मामला फाइनल हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से बाधाएं दूर होंगी। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। भाग्य मजबूत रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला
कुंभ (Aquarius)
अचानक धन लाभ और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। विरोधियों से सावधान रहें। अपने पद का गलत उपयोग करने से बचें। आय और खर्च में संतुलन जरूरी है। गलत तरीके से पैसा कमाने का प्रयास परेशानी में डाल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: भूरा
मीन (Pisces)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी विवाद या झगड़े से दूरी बनाए रखें। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से मधुर व्यवहार करें। रुका हुआ कोई काम पूरा होने से उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने और नए काम की योजना बनाने के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी
