बिहार: ‘सांपों के मसीहा’ की जहरीले सांप के काटने से मौत, रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

घटना गुरुवार को उस समय हुई जब जय को पास के गांव से एक जहरीले सांप के देखे जाने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगे।

Bihar: 'Messiah of Snakes' Dies After Venomous Snakebite During Rescue Operation
Bihar: 'Messiah of Snakes' Dies After Venomous Snakebite During Rescue Operation

समस्तीपुर, बिहार: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले जय कुमार सहनी, जिन्हें ‘सांपों का मसीहा’ कहा जाता था, की गुरुवार को जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। जय पिछले पांच सालों से सांपों को रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने की मुहिम चला रहे थे और अब तक 2000 से अधिक सांपों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके थे।

घटना गुरुवार को उस समय हुई जब जय को पास के गांव से एक जहरीले सांप के देखे जाने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया।

घटना के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, जब तक उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

जय कुमार सहनी की मौत से स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। उन्होंने न सिर्फ हजारों लोगों को सांपों से बचाया बल्कि जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव के तरीके भी बताए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale