यमुना में जल्द शुरू होगा क्रूज ट्रायल, दिल्ली में जल पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

यमुना नदी में क्रूज मनोरंजन और बोटिंग सेवाओं की शुरुआत के लिए अगले एक महीने में ट्रायल शुरू हो सकता है।

Cruise Trials to Begin Soon on Yamuna, Boosting Water Tourism in Delhi
Cruise Trials to Begin Soon on Yamuna, Boosting Water Tourism in Delhi

दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग, जल बोर्ड और बाढ़ नियंत्रण विभाग यमुना नदी में क्रूज का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह ट्रायल अगले महीने शुरू हो सकता है।

इस पहल के लिए 11 मार्च को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने राज्य सरकार और अन्य संबंधित विभागों के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते का उद्देश्य यमुना नदी में क्रूज, मनोरंजन नौका और पर्यटन बोटिंग जैसी सेवाओं को शुरू करना है।

सूत्रों की मानें तो, यमुना नदी में क्रूज मनोरंजन और बोटिंग सेवाओं की शुरुआत के लिए अगले एक महीने में ट्रायल शुरू हो सकता है। यह कदम दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और यमुना नदी को एक नए आकर्षण के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale