उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में खुशियों का माहौल है। वे एक बार फिर नाना बन गए हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी डॉ. आकांक्षा यादव ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री के परिवार में उत्सव का माहौल है, और उन्होंने कहा है कि “बेटियाँ हैं घर की रौनक, ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार।”
इस खुशी के पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी नन्ही नातिन को गोद में लिए प्यार से पुचकारते और दुलारते नजर आ रहे हैं। वे उस पर भरपूर स्नेह लुटाते दिख रहे हैं। खुशी के इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी को शगुन के रूप में कुछ रुपए भी भेंट किए।
भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें मुख्यमंत्री की पारिवारिक ममता और खुशी साफ झलकती है।
डॉ. आकांक्षा यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खुशी साझा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कैप्शन लिखा है: “We pleased to welcome our baby girl.” जिससे परिवार में छाई खुशियों को और भी साझा किया गया है।
