Gold and Silver Price Today November 17, 2025: सोना-चांदी के दामों में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या चल रहा भाव

Gold price today November 17, 2025: पिछले कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के बाजार में शुक्रवार को सोना 1,500 रुपये टूटकर 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold price today November 17, 2025: सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत कभी तेजी पकड़ती है तो कभी गिरने लगती है। पिछले सप्ताह गोल्ड रेट्स में लगभग 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों के चलते इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है, जबकि चांदी का भाव लगभग 1,68,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। सोमवार 17 नवंबर को भी कीमतों में इसी स्तर के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि घरेलू और वैश्विक बाजार की गतिविधियां इन पर असर डाल सकती हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव (शुद्धता के अनुसार)

आज 17 नवंबर 2025 को सोने और चांदी की शुद्धता के आधार पर भाव इस प्रकार हैं:

सोने-चांदी की शुद्धतारेट (प्रति 10 ग्राम/किलो)
सोना 24 कैरेट₹1,24,794 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,14,311 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹93,596 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,59,367 प्रति किलोग्राम

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹1,25,990₹1,15,490₹96,390
मुंबई₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
दिल्ली₹1,25,220₹1,14,790₹93,950
कोलकाता₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
बेंगलुरु₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
हैदराबाद₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
केरल₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
पुणे₹1,25,070₹1,14,640₹93,800
वडोदरा₹1,25,120₹1,14,690₹93,850
अहमदाबाद₹1,25,120₹1,14,690₹93,850

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (₹)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹1,749₹17,490₹1,74,900
मुंबई₹1,689₹16,890₹1,68,900
दिल्ली₹1,689₹16,890₹1,68,900
कोलकाता₹1,689₹16,890₹1,68,900
बेंगलुरु₹1,689₹16,890₹1,68,900
हैदराबाद₹1,749₹17,490₹1,74,900
केरल₹1,749₹17,490₹1,74,900
पुणे₹1,689₹16,890₹1,68,900
वडोदरा₹1,689₹16,890₹1,68,900
अहमदाबाद₹1,689₹16,890₹1,68,900

पिछले कारोबारी दिन की स्थिति और गिरावट का कारण

पिछले कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के बाजार में शुक्रवार को सोना 1,500 रुपये टूटकर 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 99.5% शुद्धता वाला सोना गुरुवार के 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में घटकर 1,28,800 रुपये पर पहुंचा। 99.9% शुद्धता वाला सोना भी 1,30,900 रुपये से गिरकर 1,29,400 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में भी बड़ी गिरावट रही और यह 4,200 रुपये टूटकर 1,64,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई। गुरुवार को चांदी 1,69,000 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला, जहां हाजिर सोना 1% गिरकर 4,137.88 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 0.49% टूटकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

वायदा बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 345 रुपये टूटकर 1,26,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी 2026 अनुबंध भी 434 रुपये नीचे आकर 1,27,973 रुपये पर बंद हुआ। चांदी वायदा में पांच दिनों से जारी तेजी समाप्त हो गई और दिसंबर अनुबंध 1,190 रुपये टूटकर 1,61,280 रुपये पर आ गया। मार्च 2026 अनुबंध भी 1,164 रुपये गिरकर 1,64,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स गोल्ड दिसंबर डिलीवरी लगभग स्थिर रही, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 0.94% टूटकर 52.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोना-चांदी की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती संबंधी अनिश्चितता ने सोने पर दबाव बढ़ाया है। अमेरिका में सरकारी कामकाज रुकने और नए आर्थिक आंकड़ों की कमी के चलते फेड अधिकारी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी का कहना है कि फेड सदस्यों की हालिया टिप्पणियों से ब्याज दरों में कटौती में देरी का संकेत मिला है, जिससे सोने की कीमतें कमजोर हुई हैं। डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया। रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी के मुताबिक वैश्विक मांग कमजोर रहने और ब्याज दर कटौती की उम्मीद घटने से सोना-चांदी वायदा बाजार में भी गिरावट आई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale