गोवा में श्री लहराई यात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक घायल

नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने बताया, “श्रीगाँव स्थित लहराई देवी मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए।”

Stampede at Shri Laharai Yatra in Goa: 7 Dead, Over 30 Injured
Stampede at Shri Laharai Yatra in Goa: 7 Dead, Over 30 Injured

गोवा में एक धार्मिक जुलूस में मची भगदड़ में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुखद घटना नॉर्थ गोवा में हुई, जहां हर साल श्री लहराई यात्रा निकलती है, जिसमें 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

जानकारी के अनुसार, एक जगह पर ढलान होने के कारण भीड़ अचानक तेज चलने लगी, जिससे भगदड़ मच गई। यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ।

नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने बताया, “श्रीगाँव स्थित लहराई देवी मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए।” घायलों और मृतकों को सीएचसी बिचोलिम, अज़िलो मपुसा और जीएमसी बाम्बोलिम सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

यह भगदड़ श्री देवी लहराई जतरा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी और जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए थे। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था और जतरा के लिए लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale