US cargo plane crashes near Louisville airport: अमेरिका के केंटकी राज्य से एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। लुइसविले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक UPS कार्गो विमान क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान आसमान में आग का गोला बनता दिखाई देता है और कुछ ही पलों में ज़मीन पर गिरकर धधक उठता है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब UPS फ्लाइट 2976 ने हवाई (Hawaii) के लिए उड़ान भरी थी। विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में तीन क्रू मेंबर सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और FAA ने जांच शुरू कर दी है।
UPS Flight 2976 crashed around 5:15 p.m. local time on Tuesday, Nov. 4, after departing from Louisville Muhammad Ali International Airport in Kentucky. The McDonnell Douglas MD-11 was headed to Daniel K. Inouye International Airport in Honolulu. The FAA and NTSB will investigate.…
— The FAA ✈️ (@FAANews) November 4, 2025
लुईविल पुलिस विभाग (LMPD) ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर अब भी आग लगी हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि विमान में रखी लिथियम बैटरियों की वजह से आग लगी हो सकती है — ठीक वैसे ही जैसे साल 2010 में UPS फ्लाइट 6 के हादसे में हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में लगभग 38,000 गैलन जेट ईंधन भरा हुआ था। क्रैश के तुरंत बाद भारी विस्फोट हुआ, जिससे आग की लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। लुइसविले इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सभी हवाई परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।
BREAKING: New aerial views from CBS affiliate WLKY-TV shows the extent of a major plane crash that reportedly struck multiple buildings near the International Airport in Louisville, Kentucky. pic.twitter.com/NfNZjivKmB
— Viola Bergeron WILL NOT COMPLY!!!! (@StarSeed_2020) November 5, 2025
पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है। फिलहाल, आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। इस भयावह हादसे ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया है और जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतने आधुनिक विमान में इतनी बड़ी तकनीकी खामी कैसे आई।
