सरगुजा में प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने होने वाले पति की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस ने प्रेमी जोड़े को दबोचा

Sarguja: Woman Kills Fiancé with Lover, Buries Body; Couple Arrested by Police
Sarguja: Woman Kills Fiancé with Lover, Buries Body; Couple Arrested by Police

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने होने वाले पति की हत्या कर दी।

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा की है, जहां मृतक की पहचान अमृत लकड़ा के रूप में हुई है। युवती ने शादी से पहले अमृत को बुलाया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस को प्रेम संबंध और हत्या की आशंका हुई।

प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में शव को बरामद करने के लिए पुलिस ने खुदाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale