Aaj Ka Rashifal October 25, 2025: आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा की यह स्थिति आज वृषभ, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। इन राशियों को कदम-कदम पर सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। हालांकि, मेष और मकर राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने और धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और संबंधों के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा 25 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन।
मेष (Aries)
चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में अष्टम गोचर कर रहे हैं। आज घर-परिवार से संबंधित कई रुके कार्यों को पूरा करने का दिन है। आईटी, मेडिकल और मीडिया क्षेत्र में नौकरी बदलने की भी संभावना है। अनावश्यक बहस से बचें और असत्य से दूर रहने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बेवजह के विवादों से बचें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और शुद्धता का ध्यान रखें।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि स्वामी शुक्र और बुध आपके लिए अनुकूल हैं। कई दिनों से रुके कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है। ऑफिस में विवादों से बचें और केवल अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। शुक्र आपको वैभव देगा। नौकरी में आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
आज का दिन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थी करियर के प्रति समर्पित रहें, आपको कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। गृह निर्माण संबंधित कार्य आरंभ हो सकते हैं। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में कफ की समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा भावुक होने से बचें।
उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, सप्त अन्न का दान करें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: आसमानी
कर्क (Cancer)
चंद्रमा पंचम भाव में शिक्षा और संतान को लाभ दे रहा है। आज आप पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के लगातार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से नौकरी में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
सिंह (Leo)
सिंह राशि स्वामी सूर्य तृतीय और गुरु अष्टम भाव में नौकरी व अन्य कार्यों में प्रगति को लेकर खुशी देंगे। रुका हुआ कई कार्य पूर्ण होगा। चतुर्थ चंद्रमा का सहयोग घर-परिवार को मिलेगा। समय का सही उपयोग करें और सही दिशा में कार्य करें। योग व ध्यान का सहारा लें और ज्यादा भावुकता से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें, उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
कन्या (Virgo)
बिजनेस की नई प्लानिंग कई कार्यों में प्रगति दे सकती है। बुध और शुक्र हर कार्य में सफल करेंगे। नौकरी में आपका अथक परिश्रम आपको सफलता दिलाएगा। प्रेम में भावना और समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, फलों का दान करें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी
तुला (Libra)
मंगल और चंद्रमा गृह निर्माण सहित कई पारिवारिक कार्यों में सफलता देंगे। आपकी कार्यशैली में बहुत ज्यादा लचीलापन है। ऑफिस में अपने इस स्वभाव से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य में पाचन के प्रति सचेत रहें
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद
वृश्चिक (Scorpio)
आज चंद्रमा इसी राशि में है। सूर्य तुला में है। आर्थिक उत्थान होगा। नौकरी में चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं, उनका समाधान हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत सुंदर रहेगा। शुक्र प्रेम को विवाह में बदल सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
धनु (Sagittarius)
धनु राशि स्वामी गुरु अष्टम व चंद्रमा द्वादश हैं। कुछ नवीन व्यावसायिक कार्यों में सफल रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट को और बेहतर करें। कर्म के प्रति समर्पण ही सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।
उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें, गुड़ व गेहूं का दान करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)
मकर राशि स्वामी शनि तृतीय रहकर लाभ देंगे। नौकरी को लेकर मन थोड़ा परेशान और व्यथित रहेगा। काम के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। मन को आध्यात्मिक रखें। ध्यान और योग से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, गाय को केला व गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि स्वामी शनि द्वितीय व उससे चंद्रमा नवम है। व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। बिजनेस में किसी बहुत सुंदर प्रोजेक्ट को लेकर खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। घर-परिवार खुश रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पांच बार पाठ करें, तिल या अनार का दान करें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद
मीन (Pisces)
मीन राशि स्वामी गुरु पंचम व चंद्रमा नवम बहुत ही शुभ है। नौकरी में अचानक पोस्ट चेंज या अन्यत्र बड़ा पद संभावित है। लव लाइफ की बात अब सकारात्मक दिशा यानी विवाह की तरफ पहुँचेगी। बिजनेस में किसी नवीन प्रोजेक्ट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि इसी राशि का होकर बहुत जल्द उस कार्य को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व बड़े भाई का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। संशय को स्थान मत दें।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी
