Kurnool Bus Accident: बाइक से टकराने के बाद बेंगलुरु जा रही बस में आग, 25 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

Bengaluru karnul bus fire
Bengaluru karnul bus fire

Kurnool bus accident: कर्नूल ज़िले में शुक्रवार (24 अक्टूबर 2025) तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक लग्ज़री प्राइवेट बस में आग लगने से 25 से ज़्यादा यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यह हादसा कर्नूल के चिन्नेतेकुरु गांव के पास तड़के करीब 3:30 बजे हुआ, जब बस सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस के आगे के हिस्से में अचानक आग लग गई और कुछ ही सेकंड में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। तेज़ धमाके के साथ फ्यूल टैंक भी फट गया, जिससे आग और तेज़ी से फैल गई। ज्यादातर यात्री उस समय नींद में थे, जिससे उन्हें भागने का मौका नहीं मिल पाया। घबराहट और धुएं के कारण कई लोग बस के अंदर फंस गए।

कुछ यात्री किसी तरह इमरजेंसी गेट से बाहर निकलने में कामयाब हुए, लेकिन उन्हें भी हल्की चोटें आईं। वहीं, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए, लेकिन भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आईं। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आंध्र प्रदेश प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में पूरी मदद करें।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों की गंभीरता की याद दिलाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale