सिंगापुर ने जुबीन गर्ग को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, द्वीप का नाम हुआ ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’

सिंगापुर सरकार ने भी जुबीन गर्ग को एक अनोखे अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी है। जिस आइलैंड पर उनका निधन हुआ था, उसका नाम बदलकर अब ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’ रख दिया गया है। गूगल मैप पर भी यह नाम अपडेट हो चुका है, जिसे देखकर उनके फैन्स भावुक हो गए हैं।

Singapore Pays Emotional Tribute to Singer Zubeen Garg; Island Named 'Zubeen Garg Island'
Singapore Pays Emotional Tribute to Singer Zubeen Garg; Island Named 'Zubeen Garg Island'

असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर अब नया मोड़ सामने आया है। जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में हुआ था, जहां वे एक म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से हुई, लेकिन अब इस मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं।

पुलिस ने जुबीन की मौत के सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनकी पत्नी ने भी मौत पर संदेह जताया और आरोप लगाया कि यह एक साजिशन हत्या हो सकती है। असम पुलिस की सीआईडी टीम ने जांच में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और सिंगापुर जाकर सबूत इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है।

जुबीन की मौत के बाद असम भर में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी याद में राज्यभर में 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गईं और जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। असम सरकार ने अब इस मामले की गहराई से जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगा।

वहीं, सिंगापुर सरकार ने भी जुबीन गर्ग को एक अनोखे अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी है। जिस आइलैंड पर उनका निधन हुआ था, उसका नाम बदलकर अब ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’ रख दिया गया है। गूगल मैप पर भी यह नाम अपडेट हो चुका है, जिसे देखकर उनके फैन्स भावुक हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैन्स और यूजर्स सिंगापुर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’ का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा — “यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि असम की आत्मा को समर्पित श्रद्धांजलि है।”

जुबीन गर्ग का असम और उत्तर पूर्व भारत में संगीत के प्रति योगदान बेहद बड़ा रहा है। उन्होंने न केवल क्षेत्रीय बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी आवाज से पहचान बनाई थी। अब देखना यह होगा कि उनकी रहस्यमयी मौत की सच्चाई आखिर कब सामने आती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale