जुबीन गर्ग मौत मामला: असम SIT ने म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी को गिरफ्तार

जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गेनाइजर श्यानकानु महंत के घरों में SIT ने छापेमारी की। सिद्धार्थ के घर पर पुलिस पहुंचने पर बड़ी भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया। उपद्रव भड़काने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Zubeen Garg Death Case: Assam SIT Arrests Musician Shekhar Jyoti Goswami
Zubeen Garg Death Case: Assam SIT Arrests Musician Shekhar Jyoti Goswami

गुवाहाटी: मशहूर असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई अचानक मौत की जांच में असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गुरुवार, 25 सितंबर को संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को गिरफ्तार किया। गोस्वामी कथित तौर पर उसी ग्रुप का हिस्सा थे, जो जुबीन के साथ यॉट ट्रिप पर गए थे, जहां उनकी मौत हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि शेखर ज्योति सुबह पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए थे और बाद में गिरफ्तार कर लिए गए। अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक आरोपों की जानकारी सामने नहीं आई है।

जुबीन के मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर की जांच

जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गेनाइजर श्यानकानु महंत के घरों में SIT ने छापेमारी की। सिद्धार्थ के घर पर पुलिस पहुंचने पर बड़ी भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया। उपद्रव भड़काने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच में अभी तक किन धाराओं में कार्रवाई हुई और क्या सुराग मिले, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

असम सरकार की कड़ी निगरानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर SIT की जांच लापरवाहीपूर्ण पाई जाती है, तो मामला CBI को ट्रांसफर किया जाएगा।

मौत के हालात और विवाद

19 सितंबर को जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में हुई थी। वह यॉट पर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान बिना लाइफ जैकेट के स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट में इसे हादसा बताया गया, लेकिन परिस्थितियों के संदिग्ध होने पर जांच शुरू हुई। जुबीन की पत्नी गरिमा ने वीडियो जारी कर बताया कि उनकी मौत दौरा पड़ने से हुई थी और इसमें किसी साजिश का मामला नहीं है। उन्होंने मैनेजर सिद्धार्थ के खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने की अपील भी की।

जुबीन गर्ग का करियर और उपलब्धियां

जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक थे। जुबीन ने 40 भाषाओं में 38 हजार से ज्यादा गाने गाए। इनमें बिष्णुप्रिया मणिपुरी, बोरो, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाएं शामिल हैं। वे असम के सबसे हाईएस्ट पेड सिंगर में से एक थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale