प्रतापगढ़: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच का पारिवारिक विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। इस बार इस विवाद में उनके बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह भी कूद पड़े हैं और उन्होंने अपनी मां के खिलाफ खड़े होकर अपने पिता का समर्थन किया है।
बेटे की पोस्ट और मां का जवाब
बुधवार को शिवराज प्रताप सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पिता के समर्थन में लिखा, “जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जाएं तो जवाब देना तो बनता है।”
इस पर उनकी मां भानवी कुमारी सिंह ने भी एक लंबी और भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने अपने बेटे को संबोधित करते हुए कहा, “प्रिय बेटा बड़कू, नवरात्रि का अवसर है। घर-घर में आरती हो रही है ‘पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता’।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका कोई बेटा “कपूत” हो सकता है।
भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें मजबूरन वह वीडियो जारी करना पड़ रहा है, जिसमें उनके पिता (शिवराज के नाना) ने राजा भैया द्वारा उनकी पिटाई करने की बात कही है। उन्होंने राजा भैया पर अपनी ही बहन (भानवी की बहन) के साथ अवैध संबंध रखने और दोनों का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। भानवी ने यह भी दावा किया कि उनके पास और भी वीडियो हैं, जिनमें उनके ससुर और सास (बड़े महाराज और दादी जी) राजा भैया के कृत्यों के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ये सभी सबूत एक-एक करके सार्वजनिक करेंगी।
मैंने पहले ही कहा थी कि आशा करता हूं कि इस विषय में दोबारा पोस्ट न करना पड़े तो अच्छा रहेगा, लेकिन जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जायें तो जवाब देना तो बनता है। जन सामान्य और सोशल मीडिया पर तो लोग इन्हें गाली दे ही रहे हैं, इन्हें सिर्फ paid ‘ट्रोल सेना’ का ही भरोसा है।
— Shivraj Pratap Singh (@shivrajpsbhadri) September 24, 2025
कोर्ट… pic.twitter.com/SverUCuidN
“तुम्हें सारा सच पता है बेटा”
भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में बेटे की मजबूरी को समझते हुए लिखा, “मुझे पता है बेटा तुम्हारी मजबूरी। तुम्हें सारा सच पता है। तुम भी मेरे साथ सड़क पर जाने को मजबूर किए गए थे।” उन्होंने याद दिलाया कि उन्हें अपने बच्चों के साथ रात में घर से बाहर सोना पड़ा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन शिवराज को सद्बुद्धि आएगी और वह समझेंगे कि उनकी मां ने क्या-क्या यातनाएं झेली हैं।
अंत में, भानवी ने कहा कि वह अपने चरित्र हनन से डरने वाली नहीं हैं और जांच एजेंसियों को यह बताना होगा कि अवैध हथियारों का जखीरा कहां से आया और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक या अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ है। उन्होंने साफ कहा कि मार-पिटाई के हेरफेर किए गए वीडियो राजा भैया की मदद नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका अपराध बहुत बड़ा है।
प्रिय बेटा बड़कू
— Bhanvi Kumari Singh Bhadri (@BhanviKumari) September 24, 2025
नवरात्रि का अवसर है । घर घर में आरती हो रही है “पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता “ । मुझे यह भरोसा नहीं हो रहा है कि वाकई में मेरा कोई बेटा “कपूत” भी हो सकता है। मुझे मजबूरी में वह वीडियो जारी करना पड़ रहा है जिसमें मुझे पीटने का सच तुम्हारे नाना और मेरे… https://t.co/5x1GylCxQp pic.twitter.com/CVKlihkAE4
