नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 22 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि नई नियुक्तियां पार्टी के बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करेंगी और आगामी चुनावी रणनीतियों को और प्रभावी बनाएंगी।
AAP की नई सूची के अनुसार, पश्चिम दिल्ली में नजफगढ़ से रमेश मटियाला और तिलक नगर से साहिल गंगवाल, उत्तर पश्चिम दिल्ली में रोहिणी से सुरेंद्र लाकड़ा और बादली से राज शौकीन, पूर्वी दिल्ली में पाटपड़गंज से सुरेंद्र जागलान और शाहदरा से मनोज त्यागी, नई दिल्ली में नई दिल्ली जिला से कृशन जाखड़ और करोल बाग से अमित दुबे, उत्तर पूर्वी दिल्ली में बाबरपुर से साजिद खान और करावल नगर से पंकज राय, चांदनी चौक में छोटेलाल अग्रवाल और आदर्श नगर से राजीव यादव, दक्षिण दिल्ली में संगम विहार से संजय चौधरी और महरौली से कृशन सेहरावत को नियुक्त किया गया है।
Aam Aadmi Party – Delhi Unit is Pleased to announce District President as per List Below.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 22, 2025
We wish them best for their responsibilites. pic.twitter.com/gjdFSqJ4Mw
सौरभ भारद्वाज ने सभी नए जिला अध्यक्षों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नई टीम जनता के बीच पार्टी के कामकाज और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन नियुक्तियों के माध्यम से AAP का फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावी रणनीतियों को धार देना है।
