राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गयाजी में करेंगी पिंडदान, प्रशासन ने कसी सुरक्षा

यातायात को सुचारु रखने के लिए जनता और अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं। गया प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि सुरक्षा में कोई चूक न हो और श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

President Droupadi Murmu to Perform Pind-daan in Gaya Today
President Droupadi Murmu to Perform Pind-daan in Gaya Today

पटना: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 20 सितंबर को मोक्षनगरी गयाजी पहुँचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करेंगी। उनकी यात्रा को देखते हुए गया जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति के लिए एक विशेष मार्ग तय किया गया है, जो गयाजी एयरपोर्ट से शुरू होकर 5 नंबर गेट, घुघड़ीटाड़ बाईपास, नारायणी पुल, और बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर तक जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

यात्रा के दौरान बंद रहेंगे ये मार्ग

राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कई मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी, जिनमें:

  • दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक
  • 5 नंबर गेट से सीटी पब्लिक स्कूल तक
  • चांद चौरा से बंगाली आश्रम और घुघड़ीटाड़ तक

यातायात को सुचारु रखने के लिए जनता और अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं। गया प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि सुरक्षा में कोई चूक न हो और श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर के आसपास कुछ स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहाँ से लोगों को पैदल ही आगे जाना होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale