DUSU चुनाव: रिकॉर्ड 1.55 लाख छात्रों ने किया मतदान, मतगणना जारी

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें NSUI की जोसलीन नंदिता चौधरी, ABVP के आर्यन मान और SFI–AISA समर्थित अंजलि प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। नतीजों को लेकर NSUI और ABVP समर्थकों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ रहा।

Record 1.55 Lakh Students Vote in DUSU Elections, Counting Underway
Record 1.55 Lakh Students Vote in DUSU Elections, Counting Underway

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के 30वें चुनाव में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 1.55 लाख से अधिक छात्रों ने मतदान किया। सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और अनुमान है कि दोपहर तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार कुल मतदान प्रतिशत लगभग 39.45% दर्ज किया गया।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, 600 से अधिक पुलिसकर्मी, ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें NSUI की जोसलीन नंदिता चौधरी, ABVP के आर्यन मान और SFI–AISA समर्थित अंजलि प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं।

नतीजों को लेकर NSUI और ABVP समर्थकों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ रहा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale