लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार को शासन ने 6 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया। इसमें सुल्तानपुर, संतकबीरनगर, बागपत, महाराजगंज, जालौन और आगरा के सीएमओ शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादले की सूची इस प्रकार है –
- डॉ. राधा बल्लभ (ACMO सुल्तानपुर) → मथुरा के CMO
- डॉ. भवनाथ पांडे (CMO संतकबीरनगर) → हरदोई के CMO
- डॉ. दीपा सिंह (ACMO बागपत) → रामपुर के CMO
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ACMO महाराजगंज) → एटा के CMO
- डॉ. ननकू राम (वरिष्ठ परामर्शदाता, जालौन) → आजमगढ़ के CMO
- डॉ. चंद्र प्रकाश (वरिष्ठ परामर्शदाता, आगरा) → कुशीनगर के CMO

इस संबंध में विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने आदेश जारी किया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद शासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में भी 9 जिलों के चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया था। तब दो चरणों में आदेश जारी हुए थे।
