मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आज अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा मौका है, जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष अयोध्या का दौरा कर रहा है। इससे पहले, 5 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे।

Mauritius PM Dr. Navinchandra Ramgoolam to Visit Ram Lalla Temple in Ayodhya
Mauritius PM Dr. Navinchandra Ramgoolam to Visit Ram Lalla Temple in Ayodhya

अयोध्या: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम रामनगरी अयोध्या के दौरे पर हैं। आज (12 सितंबर) वे अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। इससे पहले, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्या में प्रशासन द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि उनके स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा मौका है, जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष अयोध्या का दौरा कर रहा है। इससे पहले, 5 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। एक ही महीने में दो विदेशी नेताओं का अयोध्या आना, रामनगरी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale