हिमाचल में बाढ़-भूस्खलन का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, 1500 करोड़ की सहायता व पीड़ित परिवारों को राहत राशि का ऐलान

पीएम मोदी ने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

PM Modi Visits Himachal to Assess Flood-Landslide Damage, Announces ₹1,500 Crore Aid
PM Modi Visits Himachal to Assess Flood-Landslide Damage, Announces ₹1,500 Crore Aid

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पीएम मोदी ने चंबा, भरमौर, कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और कांगड़ा में एक उच्चस्तरीय बैठक कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। साथ ही एसडीआरएफ फंड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम जारी करने की घोषणा की। पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियो-टैगिंग की जाएगी ताकि पीड़ितों तक तेजी से सहायता पहुंच सके।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा की गई। स्कूलों को क्षति रिपोर्टिंग और जियो-टैगिंग की सुविधा दी जाएगी, जबकि बिजली कनेक्शन रहित किसानों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी। जल संचयन हेतु पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण भी किया जाएगा।

पीएम मोदी ने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर हर संभव मदद करेगी और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना के प्रयासों की सराहना की।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale