जेफरी एपस्टीन को डोनाल्ड ट्रंप का अश्लील पत्र? ट्रंप ने कहा- फर्जी, वॉल स्ट्रीट जर्नल पर 10 अरब डॉलर का केस

ट्रंप ने इसे फर्जी करार देते हुए कहा कि न तो उन्होंने पत्र लिखा और न ही कोई आकृति बनाई। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट करने वाले वॉल स्ट्रीट जर्नल पर 10 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया है।

Donald Trump Denies Writing 'Lewd Letter' to Jeffrey Epstein, Sues Wall Street Journal for $10 Billion
Donald Trump Denies Writing 'Lewd Letter' to Jeffrey Epstein, Sues Wall Street Journal for $10 Billion

वाशिंगटन, डीसी: अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई है, क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने एक पत्र जारी किया है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बताया जा रहा है। यह पत्र अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को लिखा गया था। इसमें कथित तौर पर ‘यौन संकेतों’ वाले शब्द और महिला की आकृति बनी हुई है। पत्र पर ट्रंप के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं।

हालांकि, ट्रंप ने इसे फर्जी करार देते हुए कहा कि न तो उन्होंने पत्र लिखा और न ही कोई आकृति बनाई। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट करने वाले वॉल स्ट्रीट जर्नल पर 10 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया है।

यह पत्र वर्ष 2003 में एपस्टीन के 50वें जन्मदिन पर बनाए गए एक एल्बम का हिस्सा बताया जा रहा है। एपस्टीन, जो कभी ट्रंप का करीबी हुआ करता था, 2019 में जेल में आत्महत्या कर चुका है। वह नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार हुआ था।

Donald Trump Denies Writing 'Lewd Letter' to Jeffrey Epstein, Sues Wall Street Journal for $10 Billion

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट और डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ टेलर बुडोविच ने भी ट्रंप का बचाव किया है। वहीं, इस विवाद ने ट्रंप और एपस्टीन की पुरानी दोस्ती पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale