देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर के साथ हल्द्वानी, धामपुर, रानीखेत, गंगोलीहाट, काशीपुर, रामनगर, लालकुआं, खटीमा समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून व रुद्रप्रयाग जनपद में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रदेश में लगातार भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई जगह नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। शासन-प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एनडीआरएफ व यूकेएसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
