कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कंबोडिया में गिरफ्तार, जल्द लाया जा सकता है भारत

उसने ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखा, लेकिन साल 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में वह नंबर-1 पर है। सुरक्षा एजेंसियां उसे जल्द भारत लाने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

India-Wanted Gangster Manpal Badli Nabbed in Cambodia, Extradition Underway
India-Wanted Gangster Manpal Badli Nabbed in Cambodia, Extradition Underway

भारत का कुख्यात गैंगस्टर और हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी मैनपाल बादली को लगभग 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया। इस गैंगस्टर पर हरियाणा पुलिस ने ₹7 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। भारत की केंद्रीय एजेंसियां और हरियाणा पुलिस किसी भी वक्त उसे भारत ला सकती हैं।

29 अगस्त 2018 को परोल पर जेल से बाहर आने के बाद मैनपाल विदेश भाग गया था और वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और जेल में रहते हुए भी हत्या करने का आरोप है। शुरुआत में उसने ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखा, लेकिन साल 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में वह नंबर-1 पर है। सुरक्षा एजेंसियां उसे जल्द भारत लाने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale