पंजाब AGTF ने दबोचा गैंगस्टर: हिमाचल के ऊना में गैंगवार का मुख्य आरोपी विपिन कुमार गिरफ्तार, विदेशी हैंडलरों से जुड़े थे तार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व विदेशी हैंडलरों के संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Punjab AGTF Nabs Gangster in Himachal: Key Accused in Una Gang War, Vipin Kumar, Arrested
Punjab AGTF Nabs Gangster in Himachal: Key Accused in Una Gang War, Vipin Kumar, Arrested

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली से एक शूटर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान होशियारपुर के बाघपुर मंदिर निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल होने की पुष्टि हुई है। यह हत्या विदेशी गैंगस्टरों और स्थानीय गिरोहों के बीच चल रहे गैंगवार का हिस्सा थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) से जुड़े हुए थे। मृतक गग्गी गैंगस्टर बब्बी राणा का करीबी था, जो सोनू खत्री गिरोह से संबद्ध माना जाता है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व विदेशी हैंडलरों के संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale