Patna Boat Accident: पटना में बड़ा नाव हादसा! गंगा में बालू लदी नाव 15 सेकंड में डूबी, दो मजदूर लापता

डूबे मजदूरों की पहचान राजा साव और भोला यादव के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

Major Boat Accident in Patna: Sand-Laden Vessel Sinks in 15 Seconds, Two Workers Missing
Major Boat Accident in Patna: Sand-Laden Vessel Sinks in 15 Seconds, Two Workers Missing

Patna Boat Accident: पटना में एक बड़ी नाव दुर्घटना सामने आई है। गंगा नदी में बालू से लदी एक नाव अचानक संतुलन खो बैठी और महज 15 सेकंड में नदी में समा गई। नाव पर कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि दो लोग गहरे पानी में डूब गए।

डूबे हुए मजदूरों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। दानापुर के एएसपी अभिमन्यु कुमार सिंह के अनुसार, नसरीगंज घाट पर बाढ़ से बचाव के काम के लिए कुछ मजदूर गंगा के दूसरे छोर से बालू लाने गए थे।

लेकिन नाव में बालू का अत्यधिक ओवरलोड हो गया, जिससे पानी भरने लगा और नाव असंतुलित होकर पलट गई। डूबे मजदूरों की पहचान राजा साव और भोला यादव के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale