आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तपती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता घंटों बसों के इंतजार में खड़ी रहती है, क्योंकि बसों की संख्या में भारी कटौती कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने दिल्ली सरकार पर काफी दबाव बनाया था।
प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम काफी मजबूत किया था और केंद्र सरकार ने वादा किया था कि जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के बावजूद बीजेपी ने दिल्ली को पीछे धकेल दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सड़कों से करीब 2000 बसों को हटा दिया गया है और नए टेंडर भी अपने खास मित्रों को देने की साजिश रची जा रही है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता को बसों से वंचित करने से पहले सरकार को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि आम लोग इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना न करते।
यह भी पढ़ें: पंजाब: मान सरकार की ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम में बड़ा एक्शन
