छत्तीसगढ़: प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला, वे उसे तुरंत अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Death
Death

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लुण्ड्रा ब्लॉक के जरहाडीह गांव में प्रेमी से नाराज होकर एक प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनकलिया का कुछ दिन पहले श्याम नाम के शख्स से विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाराज होकर सोनकलिया ने जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला, वे उसे तुरंत अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale