नई दिल्ली: अपराध शाखा, उत्तरी रेंज-I ने कुख्यात अपराधी और उद्घोषित अपराधी (PO) हरीश पुत्र भगवान दास, निवासी ई-ब्लॉक, सुल्तानपुरी, दिल्ली (आयु 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में एफआईआर संख्या 08/19, धारा 356/379/34 आईपीसी के तहत स्नैचिंग के मामले में वांछित था और 12 नवंबर 2024 को रोहिणी कोर्ट की वरिष्ठ जेएमएफसी सुश्री रीतिका जैन द्वारा PO घोषित किया गया था।
हरीश अशोक विहार थाना क्षेत्र में डकैती के एक मामले और सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के मामले में भी वांछित था। आरोपी पहले भी डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट जैसे 10 से अधिक जघन्य अपराधों में शामिल रह चुका है।
25 अगस्त 2025 को एनआर-I, अपराध शाखा के प्रधान सिपाही हरजीत को आरोपी के रोहिणी कोर्ट सेक्टर-14 के पास होने की सूचना मिली। तदनुसार जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद अपराध शाखा के कार्यालय से औपचारिक रूप से गिरफ्तारी की गई।
4 जनवरी 2019 को शिकायतकर्ता संजय राठौर का बैग और मोबाइल फोन छीनने के मामले में आरोपी को पहले जमानत मिली थी, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी को उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया गया था।
🚨⚡ CRIME BRANCH STRIKES AGAIN⚡🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) August 26, 2025
🔥 NOTORIOUS PROCLAIMED OFFENDER (PO) ARRESTED 🔥
👊 Wanted in Snatching, Robbery & Arms Act cases
💣 Linked to 10+ heinous crimes across Delhi
📍 Trapped & Nabbed near Rohini Court 🎯
💥 Another HISTORY-SHEETER BITES THE DUST 💥
👮♂️… pic.twitter.com/7Qv8MWRRPx
