लखनऊ: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी समुदाय को साधने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पार्टी ने 22 सदस्यों वाली एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है, जिसका उद्देश्य आगामी चुनावों में ओबीसी समाज के मुद्दों की पहचान करना और उनके लिए रणनीति बनाना है। इस कमेटी का राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर सुधांशु कुमार को नियुक्त किया गया है।
इस कमेटी में देशभर से प्रभावशाली ओबीसी चेहरों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश से तीन प्रमुख नाम हैं: लखनऊ यूनिवर्सिटी के चर्चित प्रोफेसर रविकांत चंदन, सुरेंद्र कुमार और एच.एल. दुसाध। प्रोफेसर रविकांत चंदन अपने अकादमिक योगदान और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।
बताया जा रहा है कि यह कमेटी ओबीसी समुदाय की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर सुझाव देगी और यह तय करेगी कि आगामी चुनावों में ओबीसी मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी से कैसे जोड़ा जाए। इसके लिए कमेटी विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों का संचालन करेगी।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) की OBC वैचारिक सलाहकार समिति में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए एच. एल. दुसाध जी, प्रो. रविकांत चंदन जी, सुरेन्द्र कुमार जी को हार्दिक बधाई।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 23, 2025
हम आशा करते हैं कि आप सब अपने अनुभव, विचार एवं मार्गदर्शन से समाज और संगठन को नई दिशा देंगे। pic.twitter.com/7lTHeqglGB
