श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पद संभाला था और उन्हें देश के सबसे खराब वित्तीय संकट को स्थिर करने का श्रेय दिया जाता है।

Sri Lanka's Ex-President Ranil Wickremesinghe Arrested for Corruption
Sri Lanka's Ex-President Ranil Wickremesinghe Arrested for Corruption

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने निजी यात्रा के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया। विक्रमसिंघे को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रमसिंघे पर आरोप है कि उन्होंने सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में अपनी पत्नी के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए लंदन यात्रा के दौरान सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया। पुलिस का कहना है कि जांच में यह भी पाया गया कि विक्रमसिंघे के बॉडीगार्ड का खर्च भी सरकारी खजाने से ही उठाया गया था।

विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पद संभाला था और उन्हें देश के सबसे खराब वित्तीय संकट को स्थिर करने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, वे सितंबर 2023 में दोबारा चुनाव हार गए थे। अब उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale