लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। बिना सूचना लंबे समय से गैरहाजिर 7 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संपर्क करने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
डिप्टी सीएम पाठक ने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी सेवा में रहते हुए गैरजिम्मेदारी और अनुपस्थित रहने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बर्खास्त होने वाले डॉक्टरों के नाम:
- अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय, झांसी
- चिकित्साधिकारी, न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार शुक्ल (अमेठी)
- चिकित्साधिकारी, न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर (अमेठी)
- चिकित्साधिकारी, अधीन सीएमओ, बरेली
- स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिश्रिख (सीतापुर)
- बाल रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिश्रिख (सीतापुर)
- पैथोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय, हाथरस
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “उक्त सात चिकित्साधिकारियों द्वारा लंबे समय से अपने उत्तरदायित्व से विरत एवं चिकित्सकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं।”
1. अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय, झांसी
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 21, 2025
2. चिकित्साधिकारी, न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुक्ल, अमेठी
3. चिकित्साधिकारी, न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर, अमेठी
4. चिकित्साधिकारी, अधीन सी०एम०ओ०, बरेली
5. स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
