रायपुर में भीषण सड़क हादसा: थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 गंभीर रूप से घायल

हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Raipur: Thar SUV Goes Out of Control and Hits Tree, Leaves 2 Seriously Wounded
Raipur: Thar SUV Goes Out of Control and Hits Tree, Leaves 2 Seriously Wounded

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार काले रंग की महिंद्रा थार (CG 04 PR 1539) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale