एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान: सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा, स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

Team India Squad for Asia Cup 2025 Announced: Suryakumar Yadav to Captain
Team India Squad for Asia Cup 2025 Announced: Suryakumar Yadav to Captain

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान और शुभमन गिल को टी20 उपकप्तान बनाया गया है। गिल की यह टी20 टीम में वापसी भी है।

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की घोषणा की। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा, स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

टीम इंडिया के पास ओपनर के तौर पर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मौजूद हैं।

टीम इंडिया (एशिया कप 2025):

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale