प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लेख साझा किया है, जिसमें उन्होंने सरकार की उन ऐतिहासिक पहलों का उल्लेख किया है जो भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ा रही हैं और ‘विकसित भारत’ की यात्रा का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा लिखे गए इस लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए, मोदी ने कहा,
“केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सरकार की ऐतिहासिक पहलों पर प्रकाश डाला है, जैसे, राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन, मिशन सुदर्शन चक्र, विकसित भारत रोजगार योजना, गहरे समुद्र के अन्वेषण का राष्ट्रीय कार्यक्रम और अन्य जो भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं और विकसित भारत की ओर राष्ट्र की यात्रा का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”
Union Minister Shri @HardeepSPuri highlights the government’s landmark initiatives, such as the National Critical Minerals Mission, Mission Sudarshan Chakra, Viksit Bharat Rozgar Yojana, National Deep Water Exploration and more, which are propelling India as the fastest-growing… https://t.co/ksP4eOL6aH
— PMO India (@PMOIndia) August 19, 2025
