विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कोलकाता में हुआ बवाल

फिल्म का ट्रेलर बंगाल के इतिहास की कहानी पर आधारित है, जो आजादी से ठीक पहले के दौर को दिखाता है।

Vivek Agnihotri's 'The Bengal Files' Trailer Sparks Controversy in Kolkata
Vivek Agnihotri's 'The Bengal Files' Trailer Sparks Controversy in Kolkata

बॉलीवुड के डायरेक्टर और एक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लेकर आ गए हैं। विवेक की पिछली फिल्मों ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह, इस फिल्म को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। 16 अगस्त, 2025 को कोलकाता में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, लेकिन ट्रेलर जारी होने से ठीक पहले वहाँ बवाल हो गया, जिससे मेकर्स को ट्रेलर दिखाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कैसा है ट्रेलर?

फिल्म का ट्रेलर बंगाल के इतिहास की कहानी पर आधारित है, जो आजादी से ठीक पहले के दौर को दिखाता है। ट्रेलर में सांप्रदायिक हिंसा और उस समय की संवेदनशील स्थिति की झलक मिलती है। यह काफी हिंसक है और इसमें हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के साथ-साथ उन लोगों की कहानी भी दिखाई गई है, जो उस मुश्किल वक्त में लोगों को एकजुट करने और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।

ट्रेलर रिलीज करने के बाद, विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

“डायरेक्ट एक्शन डे (16 अगस्त, 1946) में पीड़ित लोगों की याद में मैं आप सभी के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर पेश करता हूं। हिंदू नरसंहार पर यह एक अनसुनी कहानी है, जो बहुत बेबाकी से पेश की गई है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale