उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की जानकारी ली और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स स्थापित कर दिए गए हैं, और प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार स्थिति में हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुँचाने हेतु कटिबद्ध है।
उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की एवं उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है एवं… pic.twitter.com/cuGxmrinFt
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
