मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “अगर वे धर्म पूछकर गोली मार सकते हैं, तो आप भी हिंदुत्व की रक्षा के लिए धर्म पूछकर खरीदारी कर सकते हैं।”
राणे ने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं को केवल उनके धर्म के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने महिलाओं को सिंदूर देखकर और पुरुषों को कलमा पढ़ने के लिए कहा, और जो नहीं पढ़ पाए उन्हें गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि “कब तक हम सहन करेंगे, क्यों इनका नाटक सहन करें?”
राणे ने पाकिस्तान समर्थित जिहादियों को जवाब देने के लिए हिंदू समाज को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे खरीदारी करते समय भी धर्म पूछें, क्योंकि “जो अपने मां-बाप के नहीं होते, भाइयों के नहीं होते, वे आपके क्या होंगे?”
राणे का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बता रहे हैं।
VIDEO | Addressing the Hindu Dharma Sabha rally in Ratnagiri, Maharashtra Minister Nitesh Rane (@NiteshNRane) says, "They asked our religion before killing us. They asked Hindus to recite Kalimas. Hindus should also come together. Now, you go ask the religion of the shopkeepers… pic.twitter.com/22flgPhARk
— Press Trust of India (@PTI_News) April 25, 2025
