टोक्यो, जापान: रूस के बाद अब जापान भी एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह 8:25 बजे जापान में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरे पूर्वी तटीय इलाकों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची सुनामी की लहरें उठती देखी गईं, जो कैमरों में साफ तौर पर कैद हुई हैं।
भूकंप का केंद्र पूर्वी तट के पास समुद्र में था, जिससे योकोहामा और फुकुशिमा सहित कई तटीय शहरों में असर महसूस किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को एहतियातन खाली कराया गया है। वहीं, योकोहामा शहर में सायरन बजा दिए गए और तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
जापान के अलावा फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने समुद्र से सटे सभी क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले घंटों में आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) की संभावना बनी हुई है।
Massive 8.8 Quake Hits #Japan, Triggers #Tsunami : Fukushima Plant Evacuated as Waves Captured on Video#earthquake #Russia #Hawaii #Alaska pic.twitter.com/HvFiG7iSJ8
— Wheels Craze (@wheels_craze) July 30, 2025
