दिल्ली के पंजाबी बाग में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, निजी रंजिश की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, जबकि लूटपाट की संभावना से इनकार किया गया है।

Punjabi Bagh Murder: Man Gunned Down in Delhi
Punjabi Bagh Murder: Man Gunned Down in Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद मंजूर (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजौरी गार्डन स्थित टीसी कैंप में रहते थे और साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, मंजूर मादीपुर में साप्ताहिक बाजार से रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मार दी। उन्हें तुरंत GFS अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, जबकि लूटपाट की संभावना से इनकार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में कई टीमें गठित कर दी हैं और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale