नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से हुए दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया:
“राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2025
