उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: निर्वाचन आयोग ने कसी कमर, जल्द होगा कार्यक्रम घोषित

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा तैयारी पूर्ण होने के बाद शीघ्र की जाएगी।

Election Commission Prepares for Vice Presidential Election 2025
Election Commission Prepares for Vice Presidential Election 2025

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई 2025 को राजपत्र अधिसूचना संख्या एसओ 3354(ई) जारी कर उनके इस्तीफे को अधिसूचित किया है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारत निर्वाचन आयोग को उपराष्ट्रपति पद हेतु चुनाव कराने का अधिकार प्राप्त है। यह चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियमावली, 1974 के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा तैयारी पूर्ण होने के बाद शीघ्र की जाएगी।

चुनाव की पूर्व तैयारियों में शामिल हैं:

  • निर्वाचक मंडल की सूची तैयार करना, जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं।
  • रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति को अंतिम रूप देना।
  • पिछले सभी उपराष्ट्रपति चुनावों पर पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना और उसका प्रसार करना।
Election Commission Prepares for Vice Presidential Election 2025

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale