भोपाल: मध्य प्रदेश के लगभग 07 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने की तैयारी में है।
वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों के डीए में एकमुश्त 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी।
वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस वृद्धि के बाद यह बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों के वेतन में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।
