मध्य प्रदेश में लू से राहत की उम्मीद, कई शहरों में बारिश के आसार

भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जिलों में लू भी चल सकती है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Madhya Pradesh Expected to Get Relief from Heatwave, Rain Likely in Several Cities
Madhya Pradesh Expected to Get Relief from Heatwave, Rain Likely in Several Cities

मध्य प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। प्रदेश में दो सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जिलों में लू भी चल सकती है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की चेतावनी दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale