प्रधानमंत्री मोदी ने श्री कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया

मोदी ने आगे कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी थे और उन्होंने गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।

PM Modi Mourns Demise of Veteran Actor Sri Kota Srinivasa Rao Garu
PM Modi Mourns Demise of Veteran Actor Sri Kota Srinivasa Rao Garu

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता और समाज सेवक श्री कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री कोटा श्रीनिवास राव गारू को उनकी सिनेमाई उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मोदी ने आगे कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी थे और उन्होंने गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया: “श्री कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनकी सिनेमाई उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी थे और उन्होंने गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale