गुरुग्राम: राधिका मर्डर मामले में आरोपी पिता ने कई दिन पहले से ही हत्या की एक बड़ी साजिश रच ली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा। यह कोई अचानक हुई झड़प का नतीजा नहीं था।
जिस दिन राधिका की हत्या हुई, उस दिन उसकी मां का जन्मदिन भी था और राधिका मां के लिए किचन में कुछ खास खाना भी बना रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 दिनों से पिता और बेटी के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। इसी तनाव के कारण आरोपी पिता के दिमाग में बेटी की हत्या करने के विचार आने लगे थे, क्योंकि वह लोगों से मिलने वाले तानों से परेशान हो चुका था। उधर, बेटी राधिका अपनी टेनिस एकेडमी बंद करने से साफ मना कर चुकी थी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश के तहत ही आरोपी पिता ने राधिका के भाई को वारदात से पहले ही घर से बाहर भेज दिया था।
