दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। उन्हें 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को केवल आठ वोट प्राप्त हुए। एक वोट अवैध घोषित किया गया।
इसके साथ ही, बीजेपी के जयभगवान यादव दिल्ली के डिप्टी मेयर बने हैं। कांग्रेस ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नाम वापस ले लिया था, जिससे जयभगवान यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
