सेना का कांस्टेबल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चला रहा था अफीम तस्करी का रैकेट, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

स्पेशल सेल को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सेना का यह कांस्टेबल मणिपुर से अफीम की तस्करी में शामिल है और अफीम मणिपुर से राजस्थान लाई जाती है।

Special Cell Arrests Army Constable and Girlfriend for Alleged Opium Smuggling
Special Cell Arrests Army Constable and Girlfriend for Alleged Opium Smuggling

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने सेना में तैनात एक कांस्टेबल, उसकी गर्लफ्रेंड और एक अन्य सहयोगी को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह रैकेट मणिपुर से राजस्थान तक फैला हुआ था।

स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान का रहने वाला आर्मी कांस्टेबल गोधूराम ड्यूटी से छुट्टी लेकर इस अफीम तस्करी के धंधे में शामिल था। बताया जा रहा है कि उसे हर ट्रिप पर 3 लाख रुपये मिलते थे।

स्पेशल सेल को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सेना का यह कांस्टेबल मणिपुर से अफीम की तस्करी में शामिल है और अफीम मणिपुर से राजस्थान लाई जाती है। इसी इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने कालिंदी कुंज के पास एक क्रेटा कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसके फर्श पर नीचे छिपाकर रखे गए 18 पैकेट अफीम बरामद हुए। अफीम के साथ ही आर्मी से जारी एक लाइसेंसी पिस्टल भी कार से बरामद हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale