SBI को बड़ी सफलता: 26 साल बाद आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर अमेरिका से हिरासत में

After 26 Years, SBI Secures Detention of Economic Offender Monica Kapoor in the US
After 26 Years, SBI Secures Detention of Economic Offender Monica Kapoor in the US

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने अमेरिका से 26 साल पुराने एक मामले में आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अपनी हिरासत में ले लिया है। मोनिका पर अपने भाइयों के साथ मिलकर भारत में फर्जी कस्टम ड्यूटी से जुड़ा करोड़ों का फ्रॉड करने का आरोप है। वह कई सालों से अमेरिका में रह रही थी और भारत में दर्ज केस का सामना करने से बच रही थी।

सीबीआई के मुताबिक, मोनिका कपूर पर आरोप है कि उसने कुछ कंपनियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कस्टम ड्यूटी से बचने की कोशिश की थी, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। यह एक बड़ा आर्थिक अपराध है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय एंगल भी जुड़ गया था क्योंकि मोनिका लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी।

अब सीबीआई मोनिका कपूर को भारत लाकर उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि उसके खिलाफ दर्ज फेक कस्टम ड्यूटी केस में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इस मामले में पहले से ही कई लोग जांच के घेरे में हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale